महराजगंज में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता: रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, अंतिम क्षणों में निकला नतीजा – Brijmanganj(Maharajganj) News

0
5

बृजमनगंज। रामनाथ उमाशंकर इंटर कॉलेज फुलमनहा के खेल मैदान पर चल रही स्व. धनेश श्रीवास्तव मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन महराजगंज ने फुलमनहा को 1-0 से हरा दिया। महराजगंज की टीम ने यह मुकाबला अंतिम क्षणों में अभय द्वारा किए गए निर्णायक गोल की बदौलत जीता। इस मैच का उद्घाटन बसपा नेता महेंद्र कुमार ने किया। दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। हाफ टाइम तक कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो पाई थी। दूसरे हाफ के अंतिम क्षणों में महराजगंज के खिलाड़ी अभय ने निर्णायक गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिलाई। मैच में रहमतुल्लाह ने रेफरी और अयूब ने सहायक रेफरी की भूमिका निभाई। शाहबान अली और सोनू यादव ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन 2