रूधौली थाने में समाधान दिवस, 8 शिकायतें दर्ज:राजस्व और पुलिस बल की मौजूदगी में 3 का मौके पर निस्तारण

4
Advertisement

जनपद बस्ती के रूधौली थाने में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 8 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस में राजस्व और पुलिस बल के अधिकारी मौजूद रहे। फरियादियों द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रार्थना पत्रों में 5 राजस्व विभाग से संबंधित थीं, जबकि 3 पुलिस विभाग से जुड़ी थीं। मौके पर निस्तारित की गई 3 शिकायतों के अतिरिक्त, शेष 5 लंबित प्रकरणों के समाधान के लिए संबंधित विभागों की टीमों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पुलिस टीम ने पहले की भी लंबित शिकायतों की समीक्षा की।

यहां भी पढ़े:  जन्म प्रमाण पत्र के लिए सालभर इंतजार:विक्रमजोत सीएचसी में मनमानी का आरोप, चिकित्सा अधिकारी ने बताय नई गाइडलाइन
Advertisement