श्रावस्ती जिले के कटरा क्षेत्र स्थित अमारेभरिया के तेंदुआ पंडित में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। शुक्ला सदन में आयोजित इस कथा की अध्यक्षता पंडित राज नारायण शुक्ला कर रहे हैं। संत पं. सर्वेश जी महाराज कथा व्यास के रूप में श्रद्धालुओं को कथा का श्रवण करा रहे हैं। कथा के प्रथम दिवस पर एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने लम्बुइया पोखरा से पवित्र जल भरकर भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान श्रीकृष्ण भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा शुक्ला सदन पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश की स्थापना की गई। अपने प्रवचन में संत सर्वेश जी महाराज ने कहा कि जब पुण्य का उदय होता है, तब मनुष्य के जीवन में प्रकाश आता है। उन्होंने “मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवहु सुदसरथ अजर बिहारी” पंक्ति का उल्लेख करते हुए धर्म, भक्ति और सद्कर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर शिवपाल शुक्ला, हरिओम द्विवेदी, मनोज शुक्ला, स्वामीनाथ दुबे, रामनिवास शुक्ला, सच्चिदानंद शुक्ला, घनश्याम शुक्ला सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजकों ने आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि की उम्मीद जताई है।





































