श्रीदत्तगंज क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय मुजेहना में न्याय पंचायत पिपरा याकूब के अंतर्गत संकुल विद्यालय शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाना, निपुण भारत मिशन की प्रगति की समीक्षा करना और अभिभावकों व शिक्षकों के बीच संवाद को मजबूत बनाना था। शिक्षा चौपाल के दौरान निपुण लक्ष्य हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। खुशी वर्मा, अंजलि, शिवम यादव, मोनिका, रिजवान और रिया वर्मा सहित कई विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। कार्यक्रम की नोडल शिक्षिका सुधा आर्य ने बच्चों की इस उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता शिक्षकों की कड़ी मेहनत और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। संकुल शिक्षिका नेहा वर्मा ने निपुण भारत मिशन के तहत किए जा रहे शैक्षिक नवाचारों, शिक्षण विधियों और सीखने के स्तर पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों की नियमित उपस्थिति, पढ़ाई में रुचि और अभिभावकों की सक्रिय भूमिका के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि संचित वर्मा, अमरजीत चावला, दिनेश प्रजापति समेत संकुल के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।
न्याय पंचायत पिपरा याकूब के मुजहना में शिक्षा चौपाल:निपुण लक्ष्य हासिल करने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित