बलरामपुर जनपद के थाना कोतवाली जरवा की टीम ने करेली उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। चौपाल में टीम ने छात्र-छात्राओं को बाल विवाह निषेध, पॉक्सो एक्ट, साइबर क्राइम से संबंधित अपराधों और यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बच्चों को यह भी समझाया गया कि किसी भी परेशानी या अपराध की स्थिति में वे बिना किसी डर के पुलिस या संबंधित विभागों से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108 और स्वास्थ्य सेवा 102 शामिल हैं। इन नंबरों के उपयोग के बारे में भी विस्तार से बताया गया। टीम ने छात्र-छात्राओं से उनकी व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याओं के बारे में पूछा, हालांकि किसी ने कोई समस्या नहीं बताई। अंत में, सभी को कानून का पालन करने, सतर्क रहने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
मिशन शक्ति टीम ने लगाया चौपाल:छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा और सम्मान के प्रति किया जागरूक