बलरामपुर के सादुल्लानगर स्थित घासी पोखरा मैदान में आयोजित प्रो कबड्डी कप सीजन-6 का खिताब दिल्ली की एके शुक्ला एंड कंपनी ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में दिल्ली की टीम ने नंदनी नगर अयोध्या को 57-41 के बड़े अंतर से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। यह खिताबी मुकाबला खेल प्रेमियों के भारी उत्साह के बीच संपन्न हुआ। दिल्ली की टीम ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक प्रदर्शन किया। शानदार रेड और मजबूत टैकल के दम पर उन्होंने नंदनी नगर अयोध्या को 16 अंकों के अंतर से हराया। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में एके शुक्ला एंड कंपनी ने मनकापुर की टीम को 43-32 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई थी। दूसरे सेमीफाइनल में नंदनी नगर अयोध्या ने गोंडा की टीम को 42-35 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था। दो दिवसीय इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने दर्शकों को रोमांचक मुकाबलों का आनंद दिया। दर्शकों ने हर रेड और टैकल पर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। पुरस्कार वितरण समारोह में सपा नेता परवेज उमर ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे खेल आयोजन छिपी प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करते हैं और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाते हैं। इस अवसर पर फैजानुल्लाह खान, मौलाना मुशीर, गुडडू, सईद, अकबर हसन और अब्दुल कादिर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुजस्सम असद, रिजवान रायनी, महबूब चौधरी और परवेज रायनी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों और खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।
एके शुक्ला एंड कंपनी ने जीता प्रो कबड्डी कप:फाइनल में नंदनी नगर अयोध्या को 57-41 से हराया