मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर द्वारा 24 जनवरी 2026 को आयोजित परीक्षा के दौरान विभिन्न महाविद्यालयों से कुल 12 नकलची पकड़े गए। विश्वविद्यालय के उड़ाका दलों ने औचक निरीक्षण के दौरान इन विद्यार्थियों को नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पकड़े गए नकलचियों में बाबू वासुदेव सिंह स्मारक महाविद्यालय जैतापुर बहराइच से 1, सीमांत महाविद्यालय रुपईडीहा बहराइच से 2, सीमावर्ती डिग्री कॉलेज बहराइच से 1, बाबू सुंदर सिंह महाविद्यालय हुजूरपुर बहराइच से 1, अशोक स्मारक महाविद्यालय खुटेहना बहराइच से 1, शक्ति स्मारक संस्थान दुल्हनपुर बलरामपुर से 1 तथा नंदिनी नगर महाविद्यालय नवाबगंज गोंडा से 5 छात्र शामिल हैं। विश्वविद्यालय ने गोंडा और बहराइच जनपदों में दो-दो तथा बलरामपुर में एक उड़ाका दल के साथ एक केंद्रीय उड़ाका दल गठित किया है। ये दल लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में कुलपति प्रोफेसर रवि शंकर सिंह ने डीपीएस डिग्री कॉलेज और फातिमा डिग्री कॉलेज तुलसीपुर का औचक निरीक्षण किया। कुलपति ने सामूहिक नकल के प्रयासों के विरुद्ध कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कोई प्रयास किया गया तो संबंधित परीक्षा केंद्र को डिबार कर दिया जाएगा। कुलपति ने दोहराया कि विश्वविद्यालय निष्पक्ष और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
मां पाटेश्वरी विवि परीक्षा में 12 नकलची पकड़े गए:उड़ाका दलों ने औचक निरीक्षण में की कार्रवाई, कुलपति ने दी चेतावनी