लखाहिया कला नानपारा बहराइच देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कॉलेज, रामपुर परिसर में एकल विद्यालय अभियान का पाँच दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण एकल विद्यालय अभियान के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण वर्ग में आचार्य-आचार्याओं को नैतिकता, संस्कार, आरोग्य, ग्राम विकास और स्वाभिमान जागरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप क्षेत्रीय वनाधिकारी शंभु नाथ यादव रहे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए सभी से सघन वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। विद्यालय प्रबंधक संजीव श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संच प्रमुख राम रतन साहू ने एकल विद्यालय अभियान के उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन अर्जुन प्रसाद ने किया, जबकि प्राचार्य शुभम श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
एकल अभियान का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू: आचार्य-आचार्याओं को नैतिकता, संस्कार पर मिलेगा प्रशिक्षण – Lakhahiya Kalan(Nanpara) News