घुघली थाना क्षेत्र के निचलौल-पुरैना मार्ग पर शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा पुरैना खंडी चौरा गांव के ताल के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। घायल युवकों में से एक की पहचान पुरैना गांव के निवासी के रूप में हुई है, जबकि दूसरा युवक महराजगंज नगर का बताया जा रहा है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटना की सूचना मिलते ही घुघली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुरैना में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर: दो युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती; इलाज शरू – Ghughali(Maharajganj) News