श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणपुर कोठी स्थित राप्ती बैराज पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। सिंचाई विभाग के परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा स्थल पर यह कार्यक्रम श्रद्धा और सम्मान के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर फूल-मालाएं अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभी ने उनके किसान हितैषी विचारों और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में समाजसेवी एवं विधानसभा 289 के भावी पूर्व प्रत्याशी भोला पासवान, नफिस अहमद, लहरी अंसारी, बलराम प्रजापति, आरसीएम नंद कुमार और उमेश कुमार विश्वकर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे। डायल 112 का पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। वक्ताओं ने अपने संबोधन में चौधरी चरण सिंह के जीवन, किसानों के प्रति उनके योगदान और सामाजिक न्याय के विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जीवन आज भी समाज और किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती:लक्ष्मणपुर कोठी राप्ती बैराज...





































