नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:खेसरहा पुलिस ने न्यायालय भेजा, सिद्धार्थनगर में कार्रवाई

7

सिद्धार्थनगर जिले की खेसरहा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। यह कार्रवाई 23 दिसंबर 2025 को की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में यह कार्रवाई हुई। क्षेत्राधिकारी बांसी रोहिणी यादव के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी की पहचान अखिलेश पुत्र राजेंद्र, निवासी भैंसा, थाना खेसरहा, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। उसे मरवटिया बाजार से आगे नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी थाना खेसरहा में पंजीकृत मु0अ0सं0 218/2025, धारा 87, 137(2), 65(1) BNS और 5/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में की गई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह और हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार शामिल थे, जो सभी थाना खेसरहा, जनपद सिद्धार्थनगर से हैं।
Advertisement