पुरानी रंजिश में मारपीट, सात लोगों पर FIR:रुधौली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

8
Advertisement

रुधौली पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना में मंगलवार को एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में सात लोगों को नामजद किया गया है। पिपरपाती खुर्द निवासी तजीबुन्निशा ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने उन्हें और उनके परिजनों को पुरानी रंजिश के चलते अपशब्द कहे। जब उन्होंने अपशब्द कहने से मना किया, तो आरोपियों ने मारपीट की और जानमाल की धमकी दी। इस घटना में तजीबुन्निशा और उनकी बेटी को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी फरीदा, साजिया, रिज्जू, शकील, शमीम, शहाबुद्दीन और शरालुद्दीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Advertisement