बयारा डुमरियागंज के नगर पंचायत भारत भारी में परसा हुसैन से सेखुईया को जोड़ने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क का खड़ंजा धंस जाने से राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग लगभग एक दशक पूर्व बनाया गया था। पांच सौ मीटर में फैला यह खड़ंजा अब इतना जर्जर हो चुका है कि जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। क्षतिग्रस्त सड़क के कारण आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों को इस मार्ग से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगर पंचायत के कमाल अहमद, नरेश कुमार, अवधेश कुमार, सुदामा प्रसाद, महेश चंद्र, मुकेश कुमार और साबिर अली सहित अन्य स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से इस मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।
परसा हुसैन-सेखुईया सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त:राहगीरों को आवागमन में हो रही परेशानी, लोगों ने की मरम्मत मांग