दैनिक भास्कर संवाददाता इकौना जिले के एकोना ब्लॉक की डिगुरा जोत पंचायत के प्रधान राजकुमार प्रधान प्रतिनिधि डिगुराजोत से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।
मैं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डिंगुरा जोत। मैं लगातार चार पंचवर्षीय से ग्राम पंचायत डिंगुरा जोत का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। मेरे परिवार के ही चार बार लगातार प्रधान रह चुके हैं। मैंने जनता के प्रति जैसे नाले, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग, डीप, उनके पेंशन कार्यों में हमेशा सहयोग देता रहा हूं। आने वाले 2026 में यदि जनता मुझे फिर से भरोसा जताती है, बाकी जो कार्य बचे हुए हैं जनता के प्रति, मैं उस पर करने के लिए सुदृढ़ रहूंगा। साथ ही जिला पंचायत वार्ड नंबर 21 का भी प्रतिनिधित्व करता हूं। हमारी वाइफ जिला पंचायत सदस्य हैं। मैं अपने जिला पंचायत में तो जनता के मुताबिक कार्य नहीं कर पाया हूं। लेकिन आने वाले पंचवर्षीय में यदि जनता मुझ पर भरोसा जताती है, तो मैं प्रयास करूंगा कि जनता के मुताबिक मैं खरा उतर सकूं।
डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं










































