प्रधान जी के दावे-वादे:रेहेरा बाजार ब्लॉक की भेलया मदनपुर पंचायत के प्रधान से खास बातचीत

5
Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता बलरामपुर जिले के रेहेरा बाजार ब्लॉक की भेलया मदनपुर पंचायत के प्रधान मसीहुद्दीन प्रधान प्रतिनिधि से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।मेरा नाम मसीहुद्दीन है। मैं ग्राम भेलया मदनपुर का प्रधान प्रतिनिधि हूँ। हमारी ओर से कई कार्य करवाए गए हैं, जिनमें पंचायत भवन, आरआरसी सेंटर शामिल हैं। खड़ंजा के लगभग 10-12 कार्य करवाए गए हैं और उनकी मरम्मत भी की गई है। हमारे यहाँ नालियों की बहुत आवश्यकता थी, इसलिए बड़े पैमाने पर नालियाँ बनाई गई हैं। जहाँ-जहाँ ज़रूरत पड़ी, वहाँ-वहाँ नालियों का निर्माण हुआ है। सामुदायिक शौचालय, आरआरसी सेंटर और सोख्ता गड्ढे भी बनाए गए हैं, जिनमें सामुदायिक और व्यक्तिगत दोनों तरह के सोख्ता शामिल हैं। जैसी आवश्यकता हुई, वैसा काम किया गया है। वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन के लिए भी हम अधिकतम प्रयास करते हैं और ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को इसका लाभ मिला है।
यहां भी पढ़े:  शोहरतगढ़ में डीएम ने नहरों का निरीक्षण किया:रबी सिंचाई के लिए सफाई पर सख्त, दिए आवश्यक निर्देश
डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
Advertisement