जलालुद्दीन और किस्मतुन्निसा उमरा हज के लिए रवाना:ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर दी विदाई, दुआएं मांगी

9
Advertisement

बस्ती जिले के कुदरहा क्षेत्र स्थित जिभियांव गांव निवासी 60 वर्षीय जलालुद्दीन और उनकी पत्नी किस्मतुन्निसा उमरा हज के लिए रवाना हो गए हैं। ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और दुआओं के साथ विदाई दी। इस अवसर पर गांव का माहौल भक्तिमय रहा। जलालुद्दीन ने बताया कि वे दिल्ली से हवाई मार्ग के ज़रिये पहले जेद्दाह पहुंचेंगे, जहां उमरा हज की रस्में पूरी करेंगे। इसके बाद वे पैगंबर हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की दरगाह में हाज़िरी देंगे। उन्होंने इस यात्रा को अल्लाह का विशेष आशीर्वाद बताया। विदाई समारोह के दौरान गुलाम अहमद रज़ा और मौलाना मेराज अहमद ने नबी की नात-ए-पाक का पाठ किया। उपस्थित लोगों ने दंपती की सलामती, आसान यात्रा और उनकी इबादत की क़बूलियत के लिए विशेष दुआएं मांगीं। इस अवसर पर सफीउद्दीन, जैनुद्दीन, अली हुसैन, बाबुल हुदा, नईम दादा, सेराज अहमद, नजीर अहमद, मेराज अहमद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के बुजुर्ग दंपती का उमरा हज पर जाना पूरे इलाके के लिए गर्व का विषय है।

Advertisement