दैनिक भास्कर संवाददाता श्रावस्ती जिले के गिलौला ब्लॉक की कल्याणपुर पंचायत के प्रधान प्रधान प्रतिनिधि पंकज पाल से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।
नमस्कार। मैं पंकज पाल, प्रधान प्रतिनिधि, कल्याणपुर, भिठौरा,गिलौला, श्रावस्ती। सरकार द्वारा जो भी योजनाएँ लागू की गईं, उनको हमारे द्वारा जनता तक शत-प्रतिशत पहुँचाया गया एवं विकास कार्य किए गए। जैसे, गाँव में नाली निर्माण कार्य, आरसीसी रोड निर्माण कार्य, इंटरलॉकिंग रोड निर्माण कार्य। गाँव में आरसीसी सेंटर निर्माण, विद्यालय में स्मार्ट क्लास, विद्यालय में बाउंड्री वॉल का उच्चीकरण, अतिरिक्त कक्षा कक्षों में टाइल्स का निर्माण कार्य, आंगनवाड़ी का निर्माण कार्य। कुछ पात्र विधवा एवं विकलांग लाभार्थियों को आवास दिलाने का भी कार्य किया गया। यदि जनता हम पर अगली बार भरोसा जताती है, तो गाँव में हम इससे बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे। आपसे मिलकर मुझे बहुत अच्छा लगा। इसी तरह पंचायत की हर छोटी-बड़ी बात देखने के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। धन्यवाद।
डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं










































