महराजगंज पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की शिकायतें: समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश – Rudhauli Bhawchak(Maharajganj sadar) News

9

महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में जन सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने आमजन की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को जनसुनवाई और महिला हेल्पडेस्क को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सचेत किया। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पीड़ित या शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय न आना पड़े। सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को यह भी निर्देश दिए गए कि जिन समस्याओं का समाधान थाना स्तर पर हो सकता है, उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर थाना स्तर पर ही समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए।
Advertisement