दैनिक भास्कर संवाददाता बहराइच जिले के शिवपुर ब्लॉक की देवदत्तपुर पंचायत के प्रधान मोहित श्रीवास्तव, प्रधान प्रतिनिधि से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।नमस्कार। मेरा नाम मोहित श्रीवास्तव, प्रधान प्रतिनिधि ग्राम पंचायत देवदत्तपुर। मेरे द्वारा गांव में पिछले पांच सालों में बहुत से विकास कार्य कराए गए हैं, जैसे कि इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य, खडंजा निर्माण कार्य, नाली निर्माण कार्य, हाट बाजार निर्माण कार्य, अंत्येष्टि स्थल निर्माण कार्य, ओपन जिम व पार्क निर्माण कार्य, मॉडल शॉप, विद्यालय का कायाकल्प, पंचायत भवन का कायाकल्प, जन सेवा सेंटर का निर्माण कार्य, गांव में लाभार्थियों को आवास दिलवाया गया है, शौचालय बनवाया गया है, नल का रिबोर कराया गया है। शेष बचे कार्यों का अगर जनता ने दोबारा मौका दिया तो इससे बेहतर रूप से कार्य किया जाएगा। डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
प्रधान जी के दावे-वादे: शिवपुर ब्लॉक की देवदत्तपुर पंचायत के प्रधान से खास बातचीत – Shivpur(Bahraich) News