गणतंत्र दिवस परेड 2026 में उत्तर प्रदेश के दो आपदा मित्रों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज तहसील अंतर्गत बनगाई नानकार निवासी सुनील यादव भी शामिल हैं। पूरे भारत से कुल 150 आपदा मित्रों को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मानित किया जाएगा। सुनील यादव इस सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए 23 जनवरी 2026 को नई दिल्ली जाएंगे। सुनील कुमार यादव को यह सम्मान 3 अक्टूबर को राप्ती नदी में एक व्यक्ति की जान बचाने के लिए दिया जा रहा है। डुमरियागंज तहसील के गौरा घाट पर विनोद मौर्य नामक व्यक्ति नदी में डूब रहा था। हजारों लोगों की भीड़ के बीच, सुनील यादव ने अपनी जान की परवाह किए बिना पुल से नदी में छलांग लगाकर विनोद मौर्य को सुरक्षित बाहर निकाला था। इस बहादुरी के लिए उन्हें पहले भी कई बार सम्मानित किया जा चुका है। तत्कालीन जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर, अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव और आपदा विशेषज्ञ पुष्पांजलि सिंह ने उन्हें सम्मानित किया था। इसके अतिरिक्त, एसडीएम डुमरियागंज राजेश कुमार, तहसीलदार रवि कुमार यादव और नायब तहसीलदार विष्णु सिंह भी सुनील यादव को सम्मानित कर चुके हैं। आपदा मित्रों को कोई मानदेय या भत्ता नहीं मिलता है, फिर भी वे समाज सेवा में सक्रिय रहते हैं। वे जोखिम भरे कार्यों में स्थानीय लोगों का सहयोग करते हैं और उन्हें आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक भी करते हैं। सुनील यादव स्वयं कपड़े सिलाई का काम करके अपना जीवन यापन करते हैं, लेकिन इसके बावजूद वे स्कूलों, कॉलेजों और गांवों में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देने के लिए समय निकालते हैं। सुनील कुमार यादव के गणतंत्र दिवस समारोह, दिल्ली में शामिल होने की खबर सुनकर आपदा विशेषज्ञ पुष्पांजलि सिंह, वरिष्ठ आपदा मित्र श्यामदेव यादव, महेंद्र मिश्रा, अजीजुद्दीन, आशीष देव यादव, शिवम पासवान, धर्मेंद्र, बांके गोपाल, जितेंद्र कुमार, मनीष यादव, रमेश यादव, केशव यादव, राम नवल, विकास पाण्डेय, शिवम शर्मा और कैलाश ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
गणतंत्र दिवस पर आपदा मित्र सुनील यादव होंगे सम्मानित:राप्ती नदी में डूबते हुए व्यक्ति को बचाया था