प्रधान जी के दावे-वादे:हर्रैया सतघरवा ब्लॉक की मंगरा कोहल पंचायत के प्रधान से खास बातचीत

8
Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता बलरामपुर जिले के हर्रैया सतघरवा ब्लॉक की मंगरा कोहल पंचायत के प्रधान धर्मराज वर्मा प्रधान प्रतिनिधि से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।मैं प्रधान प्रतिनिधि ग्राम पंचायत मंगरा कोहल, विकास खंड हरैया सतगर्वा, जनपद बलरामपुर। हमारे ग्राम पंचायत में छह मजरे हैं: छेदी पुरवा, खवास पुरवा, मंगरा कोहल, मेडेही, इलायची नगर, मोतीपुर। मैं अपने ग्राम पंचायत में सभी गांवों में लगभग 2.5 किलोमीटर नाली का निर्माण करवाया है, 3 किलोमीटर सीसी का निर्माण करवाया है, लगभग 1200 मीटर नया खड़ंजा बनवाया है, लगभग 1400 मीटर इंटरलॉकिंग का निर्माण करवाया है। पंचायत भवन, एनएम सेंटर, आयुष्मान केंद्र, स्कूल कायाकल्प और लगभग 60 व्यक्तिगत शौचालय बनवाए हैं। लगभग 100 शौचालय बनवाए हैं, लगभग 15 नाडेप बनवाए हैं, लगभग 30 हैंडपंप पर चबूतरे बनवाए हैं और प्लास्टिक बैंक गांव में लगवाए हैं। और बहुत से विकास कार्य बाकी रह गए हैं, जैसे बारात घर, वाटर कूलर, जिससे ग्राम पंचायत के व्यक्तियों को कुछ सुविधाएँ मिल सकें।गौशाला का भी कार्य रह गया है, भूमि उपलब्ध न होने के कारण। समय मिलने पर इस पर विचार किया जाएगा।
यहां भी पढ़े:  केंद्रीय विद्यालय SSB में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता: कमांडेंट कैलाश चंद रमोला ने दीप प्रज्वलन कर किया उद्घाटन - Balha(Bahraich) News
डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
Advertisement