बस्ती के हर्रैया तहसील परिसर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति के बैनर तले जिहादी आतंकवाद तथा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में मार्च निकाला, नारेबाजी की और प्रतीकात्मक रूप से जिहादी आतंकवाद का पुतला दहन किया। कार्यक्रम के मद्देनज़र किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में रखा गया था। प्रदर्शन का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद की प्रांतीय पालिका मातृशक्ति कविता त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, जिला मंत्री प्रवीण सिंह, बजरंग दल जिला संयोजक अजय कन्नौजिया, दुर्गा वाहिनी की संयोजिका सुषमा तिवारी, सह संयोजक अर्जुन शर्मा और जिला सुरक्षा प्रमुख अनिल उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमानाथ तिवारी, अधिवक्ता यशवंत सिंह, बलराम तिवारी और मनोज सिंह सहित कई अधिवक्ताओं ने भी सहभागिता की। ब्लॉक प्रमुख हर्रैया के पुत्र अंकुर सिंह, बलवंत सिंह, विमलेंद्र सिंह, शक्तिदीप पाठक, पूर्व प्रचारक अजीत सिंह, राम भगत सिंह, भीम सिंह, छोटे गुप्ता, धर्मेंद्र मोदनवाल, जय केसरवानी, संतोष कसौधन, कुंदन गुप्ता, राजन शर्मा, दिनेश, मुन्ना, अजय शर्मा, शिवम शर्मा और विकास साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि आतंकवाद के किसी भी रूप का विरोध समाज के लिए आवश्यक है और पीड़ित मानवता के साथ खड़ा रहना सभी का दायित्व है। यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
Home उत्तर प्रदेश हर्रैया तहसील परिसर में जिहादी आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन:बांग्लादेश में हिंदुओं पर...








































