जमुनहा में बाइक ने साइकिल को मारीट टक्कर:हादसे में साइकिल सवार गंभीर घायल; जिला अस्पताल रेफर

7
Advertisement

श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को जमुनहा मार्ग पर इंडियन बैंक के सामने एक तेज रफ्तार बाइक और साइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मल्हीपुर थाना क्षेत्र के रानीसीर गांव के बेगमपुर निवासी पवन (पुत्र विजय, उम्र लगभग 20 वर्ष) अपनी साइकिल से दीदी के यहां करयाती पुरवा जा रहा था। जैसे ही वह जमुनहा मार्ग स्थित इंडियन बैंक मल्हीपुर पटना के पास पहुंचा, मल्हीपुर चौराहा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी, जिसके बाद घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पवन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दे दी गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में यातायात सुरक्षा को लेकर लोगों के बीच चर्चा बनी हुई है।

यहां भी पढ़े:  बाग में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव:श्रावस्ती में घर पर मां के पास रात में सोई, नींद खुली तो चारपाई पर नहीं थी
Advertisement