पुलिस ने त्योहारों से पहले की पैदल गश्त:श्रावस्ती में यातायात नियमों को लेकर नागरिकों को किया जागरूक

6
Advertisement

श्रावस्ती पुलिस ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए पैदल गश्त की। इस दौरान पब्लिक एड्रेस सिस्टम (पीए सिस्टम) के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाई गई और आम नागरिकों को उनके कर्तव्यों से अवगत कराया गया। एसपी राहुल भाटी के निर्देश पर यह गश्त क्षेत्राधिकारी यातायात आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। इसमें थाना प्रभारी कोतवाली भिनगा योगेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी महिला थाना पुष्पलता और यातायात प्रभारी मोहम्मद शमीम सहित पुलिस बल शामिल था। गश्त कोतवाली भिनगा क्षेत्र के कस्बा भिनगा में की गई। पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने पीए सिस्टम का उपयोग करते हुए यातायात से संबंधित जागरूकता जिंगल बजाए। नागरिकों को सुरक्षित आवागमन और यातायात नियमों के पालन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

यहां भी पढ़े:  विधायक पलटू राम ने धर्मपुर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया:बलरामपुर सदर के धर्मपुर ग्राउंड में कार्यक्रम में भाग लिए
Advertisement