पयागपुर में बसंत पंचमी पर झांकी कार्यक्रम: रातभर भक्ति में झूमे श्रद्धालु, देवी-देवताओं के स्वरूपों का मंचन – Payagpur News

4
Advertisement

बहराइच के पयागपुर में विद्या और बुद्धि की देवी मां सरस्वती के पावन पर्व बसंत पंचमी पर शनिवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय भूपगंज बाजार स्थित सोसायटी चौराहा भक्ति और श्रद्धा का केंद्र बना रहा, जहां पूजा समिति द्वारा सरस्वती पूजन और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान रातभर चले झांकी कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते रहे। दिनभर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना की गई। रात्रि में आयोजित भव्य झांकी कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। ‘दिलीप सवारियां झांकी ग्रुप’ के कलाकारों ने देवी-देवताओं के विभिन्न स्वरूपों को जीवंत कर दिया। इसमें काली माता का रौद्र रूप, राधा-कृष्ण की प्रेम लीला, श्री गणेश वंदन, बालाजी हनुमान की भक्ति, मां दुर्गा की महिमा, शिव-पार्वती प्रसंग और शीतला माता की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं। इस अवसर पर कई प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां मां सरस्वती के दरबार में पहुंचीं। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने पूजन में सम्मिलित होकर क्षेत्र की समृद्धि की कामना की। विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी ने भी मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुहेलदेव स्मारक समिति के अध्यक्ष राजा यशवेंद्र विक्रम सिंह और समाजसेवी ओम प्रकाश मिश्र ने भी पूजन किया और आयोजन की सराहना की। अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति द्वारा अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। इस भव्य आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में पूजा समिति के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान छोटू पाण्डे, अजीत शुक्ला, मंगल शर्मा, चंदन त्रिपाठी, प्रशांत सिंह, कपिल त्रिपाठी, सूरज शर्मा, दुर्गेश शर्मा, कौशल त्रिपाठी, ऋषभ शर्मा, हरेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, मोहित पंडित, अनिल राठौर और अनुपम शुक्ल सहित दर्जनों कार्यकर्ता व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में आसपास के गांवों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। झांकियों का मनमोहक मंचन सभी के आकर्षण का केंद्र रहा, जिससे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।
Advertisement