गणतंत्र दिवस पर बढ़ाई सतर्कता:खेसरहा पुलिस ने बाजारों, रेलवे स्टेशनों और बॉर्डर पर चलाया चेकिंग

3
Advertisement

सिद्धार्थनगर जनपद में आगामी गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जा रहा है। इसे देखते हुए सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा जिलेभर में पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के नेतृत्व में शनिवार को जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विशेष पैदल गश्त की। इस दौरान बाजारों, रेलवे स्टेशनों और सीमावर्ती इलाकों जैसे चिह्नित हॉट स्पॉट्स पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की गहन जांच की गई। खेसरहा थाना क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें सतर्क रहने और सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असामाजिक गतिविधि को रोकने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
Advertisement