पीरहनीफ दरगाह पर तीन दिवसीय मेला शुरू:बसंत ऋतु के अवसर पर उमड़ी जायरीनों की भीड़

5
Advertisement

हरैया सतघरवा के दरगाह शरीफ मथुरा बाजार में परंपरागत तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ हो गया है। मेले के शुरू होते ही क्षेत्र में चहल-पहल बढ़ गई है। दूर-दराज से आए जायरीनों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे पूरे इलाके में उत्सव का माहौल है। मेले में बच्चों और युवाओं के लिए सर्कस तथा ‘मौत का कुआं’ मुख्य आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इन्हें देखने के लिए दिनभर दर्शकों की भीड़ लगी रहती है। इसके अतिरिक्त, मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें, खान-पान के स्टॉल और मनोरंजन के अन्य साधन भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। दरगाह शरीफ के गद्दीनशीन बाबा मोहम्मद शाहनवाज शाह ने बताया कि यह मेला हर साल परंपरा के अनुसार आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान नेपाल सहित बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा और अन्य जनपदों से बड़ी संख्या में जायरीन दरगाह शरीफ पहुंचकर मस्जिद में चादरपोशी करते हैं और अपनी मन्नतें मांगते हैं। मेला प्रबंधक मोहम्मद उमर शाह ने जानकारी दी कि जायरीनों की सुविधा के लिए खोया-पाया केंद्र, पेयजल और चिकित्सा सुविधा की समुचित व्यवस्था की गई है। वहीं, मेला अध्यक्ष मोहम्मद अहमद उस्मान ने बताया कि दूर-दराज से आने वाले जायरीनों के वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी मेलार्थी को असुविधा न हो। प्रशासन और मेला समिति की सतर्कता के कारण मेला शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रहा है।
Advertisement