कोठवा में शिक्षा चौपाल:अभिभावकों को डिजिटल शिक्षा साधनों के बारे में जानकारी दी

9
Advertisement

बहादुरपुर के विकास खंड में स्थित ग्राम कोठवा भरतपुर के पी०एम० श्री संयुक्त विद्यालय के प्रांगण में शासनादेश के क्रम में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम निपुण भारत मिशन के अनुरूप अभिभावकों को जागरूक करने, बच्चों के नामांकन और नियमित उपस्थिति में सुधार लाने तथा बाल वाटिका के संचालन से संबंधित जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। शिक्षा चौपाल में डिजिटल शिक्षण साधनों, युवा स्मार्ट क्लासेज, आरडीसीटी लैब, दीक्षा, खान एकेडमी और टीचर्स ऐप प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध उत्कृष्ट सामग्री के उपयोग और प्रचार-प्रसार पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों ने अभिभावकों को समझाया कि इन डिजिटल संसाधनों के माध्यम से बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक दक्षता को कैसे सुदृढ़ किया जा सकता है। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक ललित कुमार उपाध्याय के साथ अमरेंद्र कुमार सिंह, राधेश्याम मिश्रा, राहुल सिंह, अजरा खातून, अरुण भारती, सलमा शाहीन, फूलमती गिरि सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। बाल वाटिका अनुदेशिका रीना गुप्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। शिक्षा चौपाल में लगभग 100 अभिभावकों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और घर पर अध्ययन सहयोग देने का आह्वान किया गया।

यहां भी पढ़े:  कप्तानगंज में 'हमारा आंगन-हमारे बच्चे' अभियान:बाल विकास, प्रारंभिक शिक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
Advertisement