उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर शिक्षा चौपाल:डुमरियागंज और भनवापुर में व्यापक कार्यक्रम, अभिभावक व शिक्षक हुए शामिल

5
Advertisement

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को डुमरियागंज और भनवापुर विकास खंड की विभिन्न न्याय पंचायतों में शिक्षा चौपाल का व्यापक आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य शिक्षा को जन आंदोलन का रूप देना है। डुमरियागंज विकास खंड की न्याय पंचायत कादिराबाद के प्राथमिक विद्यालय कंचनपुर में आयोजित शिक्षा चौपाल में अभिभावक, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य और शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय वन अधिकारी छविनाथ त्रिपाठी थे। इस दौरान राजेश कुमार, राकेश कुमार वर्मा, वलीउल्लाह, पंकज कुमार श्रीवास्तव, राममिलन, पुण्डरीकाक्ष शर्मा, आलोक कुमार गिरी, मलिक जावेद अहमद, फखरुद्दीन, तहरीम फातमा, पूनम मिश्रा, मनोज कुमार चौधरी, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। डुमरियागंज विकास खंड की अन्य न्याय पंचायतों जैसे वासाचक, डुमरियागंज, हल्लौर और कुडी महुआरा में भी शिक्षा चौपाल आयोजित की गईं। शिक्षक संकुल अहमद सईद ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के शैक्षिक स्तर का आकलन निपुण लक्ष्य ऐप के माध्यम से किया जा रहा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोविंद कुमार वर्मा ने कायाकल्प योजना के अंतर्गत हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। इसी क्रम में भनवापुर विकास खंड की न्याय पंचायत सोहना के प्राथमिक विद्यालय पटखौली माफी में भी शिक्षा चौपाल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नोडल शिक्षण संकुल अनिल कुमार गौड़ ने की। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी के निर्देश पर प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Advertisement