जनपद श्रावस्ती के विकासखंड इकौना अंतर्गत ग्राम सभा मदारपुरवा में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष जनवरी माह में आयोजित होता है। समस्त ग्रामीणों के सहयोग से श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य संचालक श्री हरिद्वार पांडे, विनय कुमार और अनोखी पांडे थे। इस कार्यक्रम में समस्त ग्रामीणों ने भाग लिया। रामायण पाठ के बाद आरती और पूजन किया गया। दूर-दूर से आए साधु-संतों और समस्त ग्रामीणों को प्रसाद और भोजन ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती के मदारपुरवा में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन:प्रतिवर्ष की भांति हुआ रामचरितमानस...






































