मथुरा बाजार में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन:भीष्म पितामाह महाराज ने भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया

3
Advertisement

हरैया सतघरवा के ललिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरा बाजार स्थित राकेश जायसवाल के आवास पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह कथा धार्मिक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ निरंतर जारी है। कथा का वाचन प्रख्यात कथा व्यास भीष्म पितामाह जी महाराज अयोध्या द्वारा किया जा रहा है। मथुरा बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष प्रतिदिन कथा श्रवण हेतु पहुंच रहे हैं। कथा व्यास भीष्म पितामाह जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि भक्ति, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलकर ही जीवन को सफल बनाया जा सकता है। महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि ये लीलाएं मानव को प्रेम, करुणा और धर्म का संदेश देती हैं। उन्होंने सत्संग से मन की शुद्धि और समाज में सकारात्मकता के संचार पर भी जोर दिया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्त प्रह्लाद और ध्रुव चरित्र सहित भक्ति, सत्संग एवं सदाचार से जुड़े प्रसंगों का सरल एवं सारगर्भित वर्णन किया जा रहा है, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं। इस अवसर पर समाजसेवी गोविंद पाठक, राकेश जायसवाल, प्रोफेसर दिलीप जायसवाल सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यहां भी पढ़े:  पीएनबी घोटाले में लोन अप्रूवर गिरफ्तार:11 करोड़ रुपये के गबन में कूटरचित दस्तावेजों का उपयोग
Advertisement