डुमरियागंज स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को तौफीक मेमोरियल एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में एक सामाजिक सरोकार से जुड़ा सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर असहाय वृद्धजन, आर्थिक रूप से कमजोर एवं दिव्यांग व्यक्तियों को ट्राईसाइकिल और कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में विधायक सैय्यदा खातून ने जरूरतमंदों को सहायता प्रदान कर मानवता और सामाजिक सहयोग का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना ही सच्ची राजनीति और सामाजिक सेवा का मूल उद्देश्य है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और संवेदनशीलता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भविष्य में भी इसी तरह के जनसेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर बहराइची प्रसाद प्रेमी, बालष्ण ओझा, सूर्य प्रकाश उपाध्याय, बच्चाराम बौद्ध, जफर मलिक, इरशाद मलिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
डुमरियागंज ट्राईसाइकिल और कंबल वितरण:समाजवादी पार्टी कार्यालय में सैय्यदा खातून ने जरूरतमंदों का बांटा