गैसड़ी बाजार में हिन्दू सम्मेलन और समरसता भोज:राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द पर चर्चा; गणमान्य अतिथि हुए शामिल

8
Advertisement

गैसड़ी बाजार में सकल हिन्दू समाज द्वारा एक हिन्दू सम्मेलन और समरसता भोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर के कुलपति डॉ. रवि शंकर सिंह और अवध प्रांत के सामाजिक समरसता प्रमुख राजकिशोर मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। हरिद्वार के गायत्री परिवार शांतिकुंज के प्रतिनिधि श्री रामकुमार जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। गैसड़ी के माननीय विधायक श्री शैलेश कुमार सिंह “शैलु” के नेतृत्व में सभी अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया गया। सम्मेलन में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण व जागरण पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज में आपसी सौहार्द, समर्पण और संगठनात्मक एकता को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भाजपा विधानसभा गैसड़ी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी, व्यापार मंडल, गायत्री परिवार के सदस्य और सैकड़ों की संख्या में स्थानीय हिन्दू भाई-बहन उपस्थित थे। तुलसीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्रा और अवधेश कसौधन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए सामाजिक समरसता को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में समरसता भोज के साथ हुआ।
Advertisement