दुबौलिया में घर में घुसकर मारपीट:चार के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

3
Advertisement

दुबौलिया थाना क्षेत्र में मारपीट और धमकाने का मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिकटिहवा गांव निवासी शांति देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पट्टीदारों ने एक राय होकर उनके घर के सहन में घुसकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। बीच-बचाव के लिए पहुंचे परिजनों को भी नहीं बख्शा गया और उनके साथ भी मारपीट की गई। शांति देवी के अनुसार, जान बचाने के लिए वह घर के अंदर भागीं, लेकिन आरोपी वहां भी घुस आए और उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कुलदीप, राम उजागिर, विमला और मीरा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यहां भी पढ़े:  दो बाइकों की टक्कर, दो युवक घायल:हरैया नेशनल हाईवे पर हादसा, एक की पहचान नहीं
Advertisement