आमी नदी पर बनी पुलिया की दीवार गिरी:मनरेगा के तहत किया निर्माण दो साल में जर्जर; राहगीर परेशान

3
Advertisement

डुमरियागंज विकास क्षेत्र के बगडीहवा ग्राम पंचायत में आमी नदी पर बनी एक पुलिया की दीवार निर्माण के दो साल के भीतर ही टूट गई है। यह पुलिया अब राहगीरों के लिए खतरनाक साबित हो रही है। ग्रामीणों की लंबे समय से मांग थी कि आमी नदी पर बनी पुरानी जर्जर पुलिया को बदला जाए। इसके बाद महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत वसौना मार्ग पर तीन मीटर आरसीसी पुलिया के निर्माण को मंजूरी मिली थी। इस पुलिया के निर्माण के लिए 8 लाख 92 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी। निर्माण कार्य लगभग दो साल पहले पूरा हो गया था, लेकिन अब इसकी दीवार टूट गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिया का निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही ठेकेदार चले गए और पुलिया पर एप्रोच रोड नहीं बनाया गया। एप्रोच रोड न होने और दीवार टूटने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासी मुनव्वर हुसैन, विनोद कुमार शर्मा, दिनेश कुमार यादव, अय्यूब अहमद और राजकुमार चौहान ने प्रशासन से पुलिया पर जल्द से जल्द एप्रोच रोड बनाने की मांग की है ताकि राहगीरों की समस्या का समाधान हो सके।
Advertisement