कटहरी खुर्द के ग्रामीण बंदरों के आतंक से परेशान: घरों की छतों पर रखे सामान को पहुंचा रहे नुकसान – Sabaya(Nichlaul) News

3
Advertisement

निचलौल रेंज के ग्राम सभा कटहरी खुर्द के ग्रामीण इन दिनों बंदरों के आतंक से जूझ रहे हैं। सैकड़ों की संख्या में बंदरों का झुंड घरों की छतों पर रखे सामान, डिश एंटीना और मोटर पाइप को भारी नुकसान पहुंचा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बंदर अमरूद के फल खाने के साथ-साथ डिश एंटीना, मोटर पाइप, फल और फूलों को नोच रहे हैं। वे पेड़ों की डालियां भी तोड़ रहे हैं। इस समस्या के कारण ग्रामीण दिनभर लाठी, डंडे और गुलेल लेकर रखवाली करने को मजबूर हैं। रोजाना सुबह होते ही ये बंदर घरों की छतों पर पहुंचकर वहां रखे सामान को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे सभी ग्रामवासी परेशान हैं।
Advertisement