उतरौला में मतदाता दिवस पर जागरूकता रैली:मतदाताओं को अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

4
Advertisement

उतरौला में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के लिए एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली मोहम्मद यूसुफ उस्मानी इंटर कॉलेज से निकाली गई। निर्वाचन आयोग और प्रशासन के निर्देश पर आयोजित इस रैली में छात्र-छात्राओं, युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली तहसील से होते हुए वापस मोहम्मद यूसुफ उस्मानी इंटर कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां लेकर ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ और ‘लोकतंत्र की मजबूती, मतदान से’ जैसे नारे लगाए। इस दौरान लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संदेश दिया गया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका के महत्व पर जानकारी दी। उपजिलाधिकारी अभय सिंह ने कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी भी है, जिसे हर नागरिक को निभाना चाहिए।
Advertisement