बस्ती जिले में मनोरी चौराहे से डुमरियागंज को जोड़ने वाली सड़क वर्षों से जर्जर हालत में है। मनोरी चौराहे से लगभग 50 मीटर आगे पुल के पास से यह सड़क बदहाल है। यह सड़क राहगीरों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। विशेषकर बरसात के मौसम में सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे स्थिति और भी खराब हो जाती है। इन गड्ढों के कारण कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। सड़क में गहरे गड्ढे होने से वाहन चलाना बेहद मुश्किल हो गया है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय राहगीर रोजाना इस बदहाल रास्ते से हिचकोले खाते हुए गुजरने को मजबूर हैं। अधिकारियों और ठेकेदारों की कथित लापरवाही के कारण यह महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग अब जोखिम भरा होता जा रहा है।
Home उत्तर प्रदेश डुमरियागंज-मनोरी मार्ग जर्जर, राहगीर परेशान:वर्षों से बदहाल सड़क पर हादसे का खतरा,...





































