महाराजगंज नगर पालिका अध्यक्ष किया निरीक्षण: सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का लिया जायजा, दिए दिशा- निर्देश – Rudhauli Bhawchak(Maharajganj sadar) News

4
Advertisement

महाराजगंज नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने रविवार को मुख्यालय रोड एवं सुकटिया क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट की स्थिति का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर विद्युत पोल टूटे होने की जानकारी सामने आई। इस पर अध्यक्ष डॉ. मंगल ने तत्काल विद्युत विभाग को सूचना दी और संबंधित जेई से वार्ता कर पोल को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय रहते मरम्मत न होने से वॉर्ड के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अध्यक्ष ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था नियमित रूप से बेहतर बनाए रखी जाए, ताकि आमजन को सुरक्षित और बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल सकें। इस मौके पर सभासद प्रतिनिधि अजय गुप्ता, सभासद ऋषिकेश पटेल, सफाई निरीक्षक इंद्राशन, बैजनाथ, विजय आर्या, आरिफ खान सहित वॉर्ड की सम्मानित जनता मौजूद रही।
यहां भी पढ़े:  महराजगंज तराई: लालिया रोड पर पानी और गड्ढे:राहगीरों को आवागमन में हो रही परेशानी, सुधार की मांग
Advertisement