नानपारा तहसील प्रशासन ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली: छात्रों ने लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश दिया – Nanpara Dehati(Nanpara) News

6
Advertisement

नानपारा नगर में रविवार को लोकतंत्र को मजबूत करने और चुनावी प्रक्रिया में जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से एक मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी, तहसीलदार रविकांत द्विवेदी, नायब तहसीलदार अक्षय पांडे, हर्षित पाण्डेय, मथुरा प्रसाद, प्रधानाचार्य श्री शंकर इंटर कॉलेज अनुराग प्रकाश श्रीवास्तव, क़स्बा इंचार्ज कामेश्वर राय सहित प्रशासनिक अधिकारी, श्री शंकर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सुबह निकली यह रैली श्री शंकर इंटर कॉलेज से शुरू होकर गोयल तिराहा होते हुए इमामगंज चौराहा पहुंची और फिर शहीद स्मारक पर समाप्त हुई। छात्र-छात्राएं हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर “मतदान हमारा अधिकार, लोकतंत्र हमारा गौरव”, “एक वोट, एक देश की ताकत” और “100�
Advertisement