गणतंत्र दिवस के मौके पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने ‘संडे ऑन साइकिल’ में शनिवार को साइकिल रैली का आयोजन किया। हरिहरपुर रानी क्षेत्र में 62वीं वाहिनी एसएसबी, भिनगा के कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण के नेतृत्व में यह रैली 25 जनवरी 2026 को निकाली गई। यह साइकिल रैली वाहिनी मुख्यालय भिनगा से शुरू होकर खारगौरा बाजार तक गई। इसमें उप कमांडेंट पीयूष सिन्हा सहित वाहिनी के अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण संरक्षण, फिट इंडिया अभियान और राष्ट्रप्रेम की भावना के प्रति जागरूक करना था। इसके अलावा, 62वीं वाहिनी, एसएसबी भिनगा की विभिन्न सीमा चौकियों ने भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने-अपने कार्य-क्षेत्रों में साइकिल रैलियां आयोजित कीं। इन रैलियों के माध्यम से सीमावर्ती और ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को स्वच्छता, नशा मुक्ति, शारीरिक फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय एकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।
एसएसबी ने गणतंत्र दिवस पर साइकिल रैली निकाली:'संडे ऑन साइकिल' अभियान के तहत लोगों को किया जागरूक
Advertisement











































