कोडरी में श्री चंडी महायज्ञ का शुभारंभ:भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ आयोजन, भक्तिमय हुआ माहौल

5
Advertisement

हरैया सतघरवा के ललिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरी बाजार में रविवार को श्री चंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा का नेतृत्व कथा व्यास सत्यस्वानन्द महाराज ने किया। इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने सहभागिता की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यह कलश यात्रा कोडरी बाजार के मुख्य मार्ग से प्रारंभ हुई और गौरी शंकर मंदिर होते हुए कथा यजमान प्रधान अजीत चौधरी के आवास पर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में जयकारों, भक्ति गीतों और धार्मिक उल्लास से माहौल पावन बना रहा। श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर अनुशासित रूप से यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर कथा यजमान राकेश जायसवाल सहित आसपास के क्षेत्र से भी अनेक श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
Advertisement