सिद्धार्थनगर में 28 जनवरी से 01 फरवरी 2026 तक बीएसए ग्राउंड में आयोजित होने वाले सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 की प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने महोत्सव स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महोत्सव की समग्र तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर पंडाल, मंच, दर्शक दीर्घा, प्रवेश व निकास द्वार और स्टॉल व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि महोत्सव में आने वाले दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। पार्किंग व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान देने को कहा गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि दोपहिया व चारपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल चिन्हित किए जाएं तथा इन स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों की योजना बनाने और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए। वहीं शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत महोत्सव स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी तथा कंट्रोल रूम की सक्रियता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। भीड़ प्रबंधन, आपात स्थिति से निपटने और अग्निशमन व्यवस्था को लेकर भी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रेस्ट हाउस परिसर में प्रस्तावित पार्किंग स्थल का भी जायजा लिया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए, ताकि विशिष्ट अतिथियों और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ज्ञान प्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने दावा किया है कि सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएंगी।
डीएम ने सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 की तैयारियों का जायजा लिया:अधिकारियों को समय से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए