बलरामपुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मिशन शक्ति अभियान (फेज–5.0) के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। ये कार्यक्रम जनपद के सभी थानों में चलाए गए। अभियान के अंतर्गत गठित महिला सुरक्षा दलों ने स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और ग्राम चौपालों में पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं से सीधा संवाद किया। महिला बीट अधिकारियों ने ग्राम चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याएं सुनीं और प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया। कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। इनमें वूमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 और साइबर हेल्पलाइन-1930 शामिल हैं। इसके साथ ही, गुड टच–बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध (डिजिटल अरेस्ट), महिला अधिकारों और संबंधित कानूनी प्रावधानों पर भी सार्थक चर्चा की गई। शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पम्पलेट वितरित किए गए। थाना स्तर पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और उपलब्ध सेवाओं के बारे में भी बताया गया। बलरामपुर पुलिस का यह निरंतर प्रयास है कि जनपद की प्रत्येक महिला और बालिका भयमुक्त, सुरक्षित और स्वाभिमानपूर्ण जीवन व्यतीत कर सके।
बलरामपुर पुलिस का मिशन शक्ति अभियान:नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम