मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में 1564 मरीजों का उपचार:बलरामपुर के 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुए मेले

5
Advertisement

बलरामपुर जनपद के सभी 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में कुल 1564 मरीजों को उपचार प्रदान किया गया। इन लाभार्थियों में 718 पुरुष, 689 महिलाएं और 157 बच्चे शामिल थे। इन मेलों में सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप (बीपी) और शुगर की जांच, टीबी, कुष्ठ, नेत्र तथा दंत रोगों की जांच की गई। इसके अतिरिक्त, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, टीकाकरण और निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। मरीजों को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरगंज और मणिपुर साहिजना में आयोजित मेलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
यहां भी पढ़े:  बलरामपुर के जुआ देवी मंदिर में 30 प्रतिशत काम पूरा:75 लाख की परियोजना से हो रहा पर्यटन विकास और सुंदरीकरण
Advertisement