जन आरोग्य मेले में 51 मरीजों की जांच: रामनगर के चौगड़वा में हुआ आयोजन, मिला उपचार – Ramnagar Semra(Nanpara) News

9
Advertisement

रामनगर सेमरा नानपारा नवाबगंज के चौगड़वा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में कुल 51 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक उपचार प्रदान किया गया। मेले के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकीम अहमद ने मरीजों की जांच की। उन्होंने बताया कि शिविर में बच्चों में खुजली, बुखार और डायरिया जैसे रोगों के साथ-साथ महिलाओं व बच्चों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। डॉ. अहमद के अनुसार, सभी मरीजों का मौके पर ही उपचार किया गया। जिन मरीजों का चिकित्सीय परीक्षण कर दवाइयां दी गईं, उनमें शौकत अली, रुखसाना और राकेश यादव प्रमुख थे। इस जन आरोग्य मेले को सफल बनाने में महेश वर्मा, फार्मासिस्ट धर्मराज वर्मा और सोनू त्रिवेदी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहे।
यहां भी पढ़े:  चौक बाजार के CHC में विशेष स्वास्थ्य शिविर: 152 मरीजों का निःशुल्क इलाज किया - Mithaura(Maharajganj) News
Advertisement