नौतनवां में मां गायत्री मूर्ति स्थापना का प्रथम वार्षिकोत्सव: 25 जनवरी को पांच कुण्डीय यज्ञ सहित विविध कार्यक्रम – Sonauli(Nautanwa) News

7
Advertisement

नौतनवां नगर के वार्ड नं. 10 शास्त्री नगर स्थित गायत्री चेतना केंद्र में मां गायत्री मूर्ति स्थापना का प्रथम वार्षिकोत्सव 25 जनवरी, रविवार को आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन बड़े ही श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह के साथ संपन्न होगा। कार्यक्रम का आयोजन वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी के दिव्य संरक्षण तथा शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, इस पावन अवसर पर नगर के सभी सनातन धर्म प्रेमियों से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर साधना, समय दान एवं अंशदान अर्पित कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे से जप व हवन के साथ होगी, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। इसके उपरांत शाम 5 बजे से 8 बजे तक संगीत मय दीपयज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। गायत्री चेतना केंद्र ने बताया कि यह आयोजन पांच कुण्डीय यज्ञ के रूप में संपन्न होगा, जिसका मुख्य उद्देश्य नगर में आध्यात्मिक जागरण एवं सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करना है। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर यज्ञ में आहुतियां देकर दिव्य वातावरण का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
Advertisement