बहराइच। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिले की रुपईडीहा चेकपोस्ट पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, जहां आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की सघन जांच की जा रही है। 26 जनवरी के मद्देनजर रुपईडीहा चेकपोस्ट पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) की 42वीं वाहिनी के जवान भारत और नेपाल के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों और वाहनों की गहन तलाशी ले रहे हैं। इसका उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए फेस डिटेक्टर कैमरों का उपयोग किया जा रहा है। चेकपोस्ट पर लोगों के चेहरों की स्कैनिंग के साथ-साथ उनके आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्रों की भी जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त, सभी वाहनों की भी बारीकी से तलाशी ली जा रही है। एसएसबी 42 वीं रूपईडीहा इंस्पेक्टर ऋतु राज ने बताया कि गणतंत्र दिवस के कारण जवान अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर, सीमा से लगे जंगली इलाकों में भी एसएसबी के जवान स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर लगातार गश्त कर रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह सख्ती आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है। लोगों से जांच प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की गई है।
भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी सुरक्षा: रुपईडीहा चेकपोस्ट पर फेस डिटेक्टर कैमरों से हो रही निगरानी – Sahjana(Nanpara) News