मैना गांव में मिशन शक्ति चौपाल आयोजित:महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर जागरूक किया गया

0
4

सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम मैना में 25 जनवरी 2026 को मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत एक जनचौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना था। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी इटवा पविन प्रकाश के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। प्रभारी निरीक्षक इटवा रविंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति की टीम ने बहु-बेटी सम्मेलन का भी आयोजन किया। इसमें नए कानूनों और महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। चौपाल के दौरान बालिकाओं और महिलाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को संबल योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अपराधों से बचाव और साइबर अपराधों से सुरक्षा के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। उपस्थित लोगों को किसी भी अज्ञात नंबर या लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई। साथ ही, किसी भी साइबर घटना की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने और cyberpolice.nic.in पर शिकायत दर्ज करने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में थाना इटवा की मिशन शक्ति टीम के उपनिरीक्षक राजेंद्र साही, कांस्टेबल रुद्र प्रताप नायक और महिला कांस्टेबल अल्का त्रिपाठी शामिल रहे।
विज्ञापन 2