श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकपुर (तिलकहना) पुल से 22 जनवरी को सरयू नहर में गिरे युवक महेंद्र गिरी उर्फ छोटन (28) का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। रविवार को सुबह से ही पीएसी की टीम ने नाव के माध्यम से कई घंटों तक सघन खोज अभियान चलाया। हालांकि, देर शाम तक युवक का पता नहीं चल पाया। पीएसी के जवानों ने नहर में संभावित स्थानों पर गहन तलाशी ली। तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण सर्च ऑपरेशन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद, पुलिस और पीएसी की संयुक्त टीमें पूरे दिन मुस्तैदी के साथ अभियान में जुटी रहीं। तिलकहना पुल से लेकर मुजहनी फाटक तक के क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। नहर के दोनों किनारों पर भी पुलिस बल तैनात किया गया है। इधर, युवक के लापता होने से परिजनों में भारी चिंता है। पिता घिराउ मौके पर डटे हुए हैं। दस वर्षीय मासूम बेटा सचिन गिरी भी अपने पिता के लिए चिंतित है। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से खोज अभियान और तेज करने की मांग की है। सर्च ऑपरेशन में 2 बटालियन बाढ़ राहत दल पीएसी सीतापुर की टीम हेड अजमत जलील खान के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल रघुनाथ सिंह, कांस्टेबल अब्दुल शमी, अभिषेक सिंह, शैलेंद्र कुमार, दीपू यादव, विनय यादव सहित अन्य जवान जुटे रहे। थाना श्रीदत्तगंज से कांस्टेबल मनोज कुमार, नदीम, सुरेंद्र समेत कई पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहे। गांव के बब्लू पांडेय और युवक के चाचा रामराज गिरी ने बताया कि पहले स्थानीय गोताखोरों की टीम ने काफी प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली। बीते तीन दिनों से पीएसी सीतापुर की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, फिर भी युवक का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने अब एनडीआरएफ की टीम लगाए जाने की मांग की है, ताकि तलाश में तेजी लाई जा सके।
नहर में गिरे युवक का चौथे-दिन भी नहीं मिला शव:त्रिलोकपुर में पीएसी का सघन सर्च ऑपरेशन जारी, परिजन मांग रहे NDRF टीम